June 1, 2023

“एक बार फिर से उत्तर प्रदेश और बिहार में लॉकडाउन”

“उत्तर प्रदेश एवं बिहार में 10 जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लगाया गया लॉकडाउन”

कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया था। वहीं एक बार फिर से उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। यहाँ लॉकडाउन 10 जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवा में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। वहीं बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। यहाँ पर 10 जुलाई से 16 जुलाई के दौरान संपूर्ण लॉकडाउन किया जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना में जिलाधिकारी कुमार रवि ने जिले में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक लाकडाउन लागू किया गया है।

बिहार में भी लॉकडाउन

बिहार में कोरोना को काबू में रखने के लिए कई जिलों में लॉकडाउन किया गया है। इसमें नालंदा, आरा, वैशाली, मधेपुरा, खगड़िया और किशनगंज में लॉकडाउन संबंधी नए आदेश किए गए। नालंदा जिले में 11 से 15 तक लॉकडाउन रहेगा। आरा के शहरी क्षेत्र में भी छह दिन लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान सभी आवश्यक वस्तुओं दवा, किराना, फल, दूध, सब्जी, खाद्य सामग्री, पशु चारा, कृषि उत्पाद व पीडीएस दुकानों को छूट रहेगी।

मधेपुरा में 10 से 16 जुलाई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। किशनगंज जिले के शहरी क्षेत्र में 72 घंटे के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। खगड़िया में 10 जुलाई से पांच दिन लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वैशाली जिले में भी 11 से 16 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया गया है।