March 31, 2023

भोपाल के मंदिरों में बिग बी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए पूजा-अर्चना की जा रही,

भोपाल. अभिनेता अमिताभ बच्चन के जल्द ठीक होने के लिए भोपाल में दुआएं शुरू हो गई हैं। राजधानी के टीटी नगर इलाके में स्थित नौ दुर्गा मंदिर में बच्चन के स्वास्थ्य के लिए रुद्राभिषेक किया जा रहा है। मंदिर के संचालक चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि अमिताभ देश की शान हैं। वह हर किसी के दिल में रहते हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हम उनके जल्दी स्वास्थ्य होने के लिए हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चन ने इसी अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के लोगों की कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर जमकर तारीफ की थी। 

भोपाल के मंदिरों में अमिताभ बच्चन के जल्द ठीक होने के लिए पूजा अर्चना की जा रही है।

अभिनेता अमिताभ बच्चन के जल्द ठीक होने के लिए भोपाल में दुआएं शुरू हो गई हैं। राजधानी के टीटी नगर इलाके में स्थित नौ दुर्गा मंदिर में बच्चन के स्वास्थ्य के लिए रुद्राभिषेक किया जा रहा है। मंदिर के संचालक चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि अमिताभ देश की शान हैं। वह हर किसी के दिल में रहते हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हम उनके जल्दी स्वास्थ्य होने के लिए हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चन ने इसी अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के लोगों की कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर जमकर तारीफ की थी। 
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन