
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की बडामलहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रद्युम्न सिंह ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के पार्टी प्रमुख वीडी शर्मा ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया।

मुख्यमंत्री शिवराज ने मिठाई खिलाकर पार्टी में प्रद्युम्न का स्वागत किया। अब उनके मंत्री बनाए जाने के कयास भी लगाए जाने लगे हैं, क्योंकि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उमा भारती ने बुंदेलखंड और लोधी समाज की अनदेखी के आरोप लगाए थे। इसी को देखते हुए अब उनके मंत्री बनने की संभावना ज्यादा बढ़ गई है।
प्रद्युम्न सिंह भाजपा में शामिल होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बंगले पर पहुंचे। यहां बातचीत होने के बाद वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले। प्रद्युम्न ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस से इस्तीफा दिया है।
उन्होंने कहा कि शिवराज ने विकास किया है। हम चाहते थे कि हमारे क्षेत्र में विकास हो। हमारे यहां पलायन होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कमलनाथ सिर्फ छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री थे। वो सिर्फ वहीं काम करने में लगे थे।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
मप्र में महिलाओं के कौमार्य परीक्षण मामले में कमलनाथ ने NCW की अध्यक्ष को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग की
कमलनाथ का शिवराज सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’