
- पूर्व सीएम श्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा व सिंधिया पर बोला हमला
भोपाल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को भाजपा और सिंधिया पर जमकर हमला बोला। कहा कि मुझे इस बात पर आश्चर्य होता है कि जिस पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्या कुछ नहीं कहा।
लोकसभा का चुनाव हराया और हारने के बाद वे उसी पार्टी में चले गए, जिसने उन्हें हराया। यह तो दुश्मन से हाथ मिलाना हुआ,कि जिस दुश्मन से आप हार रहे हो और बाद में उसी की गोद में जाकर बैठ जाए। मंगलवार देर शाम शिवपुरी जिले के रन्नौद आए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा। वे खोड़ में रहने वाले अपने मित्र एपीएस चौहान के निधन पर उनके घर पर शोक जताने गए थे। पूर्व सीएम ने कहा कि दिग्विजय विधायकों ने जनता के साथ धोखा किया किया। प्रदेश की 25 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस का स्टेंड वही रहेगा,जो जनता का है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ विधायकों को जिताकर भाजपा को हराया था। अब वही जनता सकते में है। क्योंकि विधायकों ने उनके साथ धोखा किया है। इसका परिणाम होने वाले उपचुनाव में जनता ही देगी।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराया, उम्मीदवार को 2 सीट से चुनाव लड़ने से रोकने की मांग को
अडानी ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों पर संसद में चर्चा, मचा हड़कंप
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद में उठा मुद्दा, हंगामे के बीच कार्यवाही हुई स्थगित