
भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट के दूसरे विस्तार के बाद अब भाजपा का सारा ध्यान प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने पर है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के पांच महीने बाद श्री वीडी शर्मा अपनी कार्यकारिणी का गठन करने की तैयारी कर रहे हैं।
जातिगत और भौगोलिक संतुलन के साथ-साथ गुटीय संतुलन की भी रणनीति तय की जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश संगठन में पिछले पांच वर्षों से नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने नंदकुमार सिंह चौहान की टीम के साथ ही काम किया था। 2015 के बाद अब प्रदेश भाजपा की नई टीम तैयार होगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ प्रदेश पदाधिकारियों के चयन पर काफी देर तक मंथन किया।
More Stories
सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस की फतह
प्रदेशभर के 92 हजार से ज्यादा वकीलों ने की हड़ताल, 3 महीने में 25 केस निपटाने के आदेश के खिलाफ लामबंद
नईदुनिया को आगे ले जाने वाले अभय छजलानी ने छोड़ी दुनिया, कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि