
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन ने सोमवार रात खुदकुशी की कोशिश की। उसके वकील पी पुगाझेंडी के मुताबिक नलिनी चाहती है कि जिस कैदी से झगड़ा हुआ उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए, क्योंकि दोनों के बीच गलतफहमी है। इस मुद्दे पर बीती रात नलिनी की जेलर से बहस हुई थी। उसके बाद नलिनी ने कपड़े से अपना गला घोंटकर जान देने की कोशिश की। जेल स्टाफ ने उसे रोक लिया।
वकील ने कहा कि नलिनी ने ऐसी कोशिश पहले कभी नहीं की, इसलिए इसकी असली वजह जानने की कोशिश हो रही है। पुगलेंती ने कहा कि नलिनी का पति मुरुगन भी राजीव गांधी हत्याकांड में जेल में बंद है। उसने आग्रह किया है कि नलिनी को वेल्लोर जेल से पुझल जेल में शिफ्ट कर दिया जाए। वकील पुगलेंती ने कहा कि मुरुगन की इस मांग को कोर्ट में उठाया जाएगा।

राजीव हत्याकांड में नलिनी के पति समेत 6 दोषी सजा काट रहे
नलिनी तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में उम्रकैद की सजा काट रही है। वह 1991 यानी 29 साल से जेल में है। उसकी बेटी का जन्म भी जेल में ही हुआ था। उसके साथ ही राजीव गांधी हत्याकांड के 6 अन्य दोषी भी जेल में हैं। इनमें नलिनी का पति मुरुगन भी शामिल है।
20 साल पहले नलिनी की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली गई थी
तमिलनाडु के श्रीपेरमबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान 21 मई 1991 में लिट्टे के आत्मघाती हमले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी। इस मामले में नलिनी को मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने 24 अप्रैल 2000 को उसकी सजा उम्रकैद में बदल दी।
More Stories
राहुल गाँधी के साथ आई महबूबा मुफ्ती, 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी भारत जोड़ो यात्रा
जम्मू कश्मीर के काजीगुंड में रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई बड़ी गलती
भोपाल से शुरू हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, देशभर में 6 लाख गांवों तक राहुल का संदेश पहुंचाने की योजना