June 3, 2023

हार्दिक और कृणाल पंड्या पहुँचे थे धोनी के जन्मदिन में, साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फ़ोटो

पंड्या परिवार चार्टर प्लेन से धोनी का जन्मदिन मनाने रांची पहुंचे थे
महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को 39वां बर्थडे अपने फार्महाउस पर ही मनाया

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसी साल 7 जुलाई को 39 साल के हो गए हैं। उन्होंने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ ही रांची के अपने फॉर्म हाउस पर जन्मदिन मनाया था। इसकी एक फोटो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।

इस फोटो में हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल भी नजर आ रहे हैं। पंड्या परिवार चार्टर प्लेन से रांची पहुंचा था। इनके साथ धोनी की बेटी जीवा और क्रुणाल की पत्नी पंखुड़ी भी नजर आ रही हैं। साक्षी ने पोस्ट में लिखा- मिसिंग द हैप्पी स्क्वायड!

View this post on Instagram

Missing the happy squad !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

जन्मदिन पर भी साक्षी ने कुछ फोटो शेयर की थी

साक्षी ने धोनी के जन्मदिन पर भी कई फोटो शेयर की थी। ज्यादातर तस्वीरों में धोनी अपने पालतू कुत्तों के साथ खेलने नजर आ रहे हैं। साक्षी ने लिखा था- ‘‘जीवन का एक साल और बढ़ गया। इसी के साथ आप थोड़े और स्वीट एंड स्मार्ट हो गए हैं। आप ऐसे व्यक्ति हैं, जो स्वीट विशेज और गिफ्ट से ज्यादा प्रभावित नहीं होते हैं। आइए, आपकी जीवन के एक और साल का जश्न मनाते हैं।’

धोनी ने पिछला मैच जुलाई 2019 में खेला था

धोनी ने अब तक 90 टेस्ट में 4876, 350 वनडे में 10773 और 98 टी-20 में 1617 रन बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल के 190 मैच में 4432 रन हैं। धोनी एक साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पिछला मैच जुलाई 2019 में वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था।