March 22, 2023

कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा 13 लाख के पार

  • अब तक 30 हजार 645 लोगों की हुई मौत

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 13 लाख को पार कर चुका है। अब हर 10 लाख की आबादी में 947 संक्रमित मिल रहे हैं जबकि अब तक 30,807 मौतें हो चुकी हैं। इससे पहले, गुरुवार को रिकॉर्ड 48 हजार 446 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9,895, आंध्र प्रदेश में 7,998, तमिलनाडु में 6,472 और कर्नाटक में 5,030 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वे लखनऊ में अपने घर में आइसोलेट हो गए हैं। हालांकि, उनमें शुरुआती लक्षण सामने नहीं आए थे। वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर में 25 और 26 जुलाई को जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा। जरूरी सेवाओं के लिए ही लोग घर से निकल सकेंगे।

107 new cases of corona virus infection in MP, figure reached ...
फ़ाइल फ़ोटो

प्रदेश का हाल

भोपाल में शुक्रवार रात 8 बजे से 4 अगस्त की सुबह 5 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। जिला प्रशासन ने यह फैसला भोपाल में कोरोना संक्रमण की वजह से लिया है। हालांकि, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से दूसरे शहरों के लिए फ्लाइट और ट्रेनों का ऑपरेशन जारी रहेगा। जबकि लो फ्लोर बसों, टैक्सी, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

इंदौर में भी लॉकडाउन लगाने को लेकर चर्चा है। प्रशासन का कहना है कि यहां नए इलाकों में संक्रमित मिल रहा है। पिछले दो दिन में 14 इलाके चिह्नित किए गए हैं। अब तक पुलिस के 55 कर्मचारी और नगर निगम के 49 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। ग्वालियर की सीमाएं तीन दिन के लिए सील कर दी हैं।

जानने योग्य बातें

  • देश में बुधवार को 755 मरीजों ने दम तोड़ा।
  • अब तक 30 हजार 645 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9895 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
  • आंध्र प्रदेश में 7,998 संक्रमित मिले।

भारत में टेस्टिंग दर सबसे कम

आबादी के लिहाज से संक्रमण का स्तर भारत में कम है, लेकिन यहां हर 10 लाख की आबादी में टेस्टिंग की दर भी बहुत कम है। सबसे ज्यादा संक्रमित 10 देशों में होने वाली टेस्टिंग की तुलना यदि भारत से की जाए तो मैक्सिको के बाद भारत ही दूसरा देश है, जहां सबसे कम लोगों की जांच हो रही है।

इस मामले में इंग्लैंड पहले नंबर पर है, जहां हर 10 लाख की आबादी में 1.93 लाख लोगों की जांच हो रही है। रूस में इतनी ही आबादी में 1.69 लाख और अमेरिका में 1.43 लाख लोगों की जांच हो रही है। भारत में हर 10 लाख की आबादी में 10 हजार लोगों की जांच हो रही है। मैक्सिको में यह संख्या 6,195 है।