May 28, 2023

अस्पताल में शिवराज ख़ुद कपड़े धो रहे, चाय भी खुद बना रहे

  • अस्पताल में भर्ती होने के बाद बदल गई सीएम शिवराज सिंह की दिनचर्या, खुद बनाते हैं चाय और धोते हैं कपड़े।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमण के बाद चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को अस्पताल में चौथा दिन था। चार दिन में उनकी दिनचर्या ही बदल गई है। वे अपने लिए खुद चाय बना रहे हैं, अपने कपड़े भी खुद ही धो रहे हैं। इसके साथ ही वे कैबिनेट की मीटिंग और विभागों की समीक्षा भी ऑनलाइन कर रहे हैं। वे अपने करीबी लोगों से फोन पर ही बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने मंगलवार को अपने अस्पताल में रहते हुए अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनकी दिनचर्या बदली हुई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को खुद अपने स्वास्थ्य के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने बताया कि उनकी दिनचर्या ही बदल गई है। वे खुद अपने लिए चाय बनाते हैं और खुद अपने कपड़े धो रहे हैं।

Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan COVID-19 ...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी अपने स्वस्थ होने की जानकारी।

कैबिनेट मीटिंग के दौरान उन्होंने बताया कि कल से बुखार की शिकायत नहीं हुई और खांसी भी नियंत्रित है। मुख्यमंत्री शिवराज ने चार दिनों के अस्पताल के अपने अनुभव बताए। उन्होंने बताया कि वे अपना सारा काम खुद ही कर रहे हैं। कुछ समय पहले उनके एक हा का आपरेशन हुआ था। अब अस्पताल में कपड़े धोने से उनके हाथ को आराम मिल रहा है। अब मुट्ठी ठीक तरह से बंद होने लगी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने छोटे-मोटे काम स्वयं करते रहना चाहिए। कोरोना से बिल्कुल घबराने को जरूरत नहीं है, समय पर सचेत होकर बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कोरोना समय पर पता चल जाए तो लाइलाज बीमारी नहीं है, सर्दी, ज़ुखाम और बुखार की तरह ही है। चौहान ने कहा कि इस संक्रमण से डर तभी है जब यह लंग्स तक पहुँच जाए। यदि किसी को लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सकों से परामर्श लें, जिससे इस पर नियंत्रण किया जा सके।

स्वावलंबन सिखाता है कोरोना :-:

चौहान ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि अस्पताल में अपनी चाय खुद बना रहा हूं और अपने कपड़े भी खुद धो रहा हूं, कोरोना के कपड़े किसी और से नहीं धुलवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना स्वावलंबन सिखाता है।