
- 24 घंटों के भीतर मंगलवार रात तक कोरोना के 628 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 29217 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 830 है।
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान रात तक प्रदेश में कोरोना के अब तक के सबसे अधिक 928 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 29217 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंगलवार रात तक 73 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 306 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान मंगलवार रात तक 170 नए पॉजिटिव केस सामने आए। शहर में अब तक 160 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 830 हो चुकी है।

इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी
प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। मंगलवार को शहर में 73 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7058 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 1994 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 306 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 4758 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात
मंगलवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के अब तक के सबसे अधिक 170 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5673 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 160 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 3610 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1903 एक्टिव केसेज हैं।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
सामूहिक विवाह में 200 से अधिक बेटियों का प्रेगनेंसी टेस्ट किसके आदेश पर किया गया – कमलनाथ
शिवराज का कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं, उन्हें खुद ही यह बात स्वीकार करनी पड़ रही है – कमलनाथ