
राजधानी भोपाल लॉकडाउन में पांच दिन से बंद है, शहर की करीब 30 लाख आबादी घरों में कैद है। इसके बाद भी कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भोपाल में एक दिन में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 246 कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे पहले शनिवार को 221 संक्रमित मिले थे। अब राजधानी में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया है। यहां पर परिवार के परिवार कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। इसके साथ यहां पर संक्रमितों की संख्या 6 हजार पार करते हुए 6165 हो गई है। संक्रमण से 163 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंदौर जिले में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। लगातार मिल रहे मरीजों के चलते जुलाई ने मई काे भी पीछे छोड़ दिया है। जुलाई में अब तक 2398 मरीज मिल चुके हैं, जबकि मई में इनकी संख्या 2095 थी। मई में पॉजिटिव दर 7 फीसदी के ऊपर पहुंच गई थी तो जुलाई में भी कई दिन इसके आसपास ही रही है। वैसे पूरे महीने का औसत 5 फीसदी के आसपास है। शहर के लिए यह अलार्मिंग स्टेज है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार किसी शहर में पॉजिटिव दर 5 फीसदी से कम का मतलब कोरोना नियंत्रण में है। अगर इससे अधिक होती है तो खतरा बढ़ जाता है और सबसे अहम बात मरीज एकदम बढ़ते हैं।

प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या
- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1141 हो गई है। जिले में अब तक 73 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 861 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 207 एक्टिव केस हैं।
- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1531 हो चुकी है। यहां 9 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1366 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 156 केस अब भी एक्टिव हैं।
- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2088 हो गई है। शहर में अब तक 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 1509 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 568 केसेज अब भी एक्टिव हैं।
- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 634 हो गई है। इनमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 488 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 114 केस अब भी एक्टिव हैं।
- सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 84 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 28 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 54 केस एक्टिव हैं।
- देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 418 हो गई है। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 333 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 75 केस एक्टिव हैं।
- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 242 हो गई है। इनमें से 3 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 122 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 117 केस अब भी एक्टिव हैं।
- बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 467 हो गई है। इनमें से 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 428 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 16 केस अब भी एक्टिव हैं।
- भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 433 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 416 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 16 केस अब भी एक्टिव हैं।
- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 1056 हो चुकी है। जबकि, 26 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 725 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 305 केसेज एक्टिव हैं।
- सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 125 हो चुकी है। इनमें से 7 की मौत हो चुकी है, जबकि 63 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 55 केस एक्टिव है।
- डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 36 हो चुकी है। इनमें से 31 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 5 केस एक्टिव हैं।
- मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 391 हो चुकी है। इनमें 11 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 301 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 79 केस एक्टिव हैं।
- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 377 हो गई है। 8 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 301 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 79 केस अब भी एक्टिव हैं।
- सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 14 एक्टिव केस हैं।
- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 273 हो गई है। इनमें से 2 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 231 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 40 केस अब भी एक्टिव हैं।
- उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 40 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 31 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 8 केस एक्टिव है।
- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 276 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 185 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 90 केस अब भी एक्टिव हैं।
- आगर मालवा में अब तक कोरोना के 80 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 59 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 18 केस एक्टिव हैं।
- अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 129 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 33 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 95 केस एक्टिव है।
- अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 69 हो चुकी है। इनमें से 35 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, 34 केस अब भी एक्टिव हैं।
- अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 81 हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 71 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 8 केस एक्टिव हैं।
- बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 110 हो चुकी है। इनमें से 62 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 48 केस अब भी एक्टिव हैं।
- बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 434 हो चुकी है। इनमें 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 238 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 190 केस अब भी एक्टिव है।
- बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 211 हो गई है। इनमें से 3 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 149 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 59 केस अब भी एक्टिव हैं।
- छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 303 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 157 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 140 केस अब भी एक्टिव हैं।
- छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 127 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। जबकि, 88 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 37 केस अब भी एक्टिव हैं।
- दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 156 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 75 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 80 केस अब भी एक्टिव हैं।
- दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 205 हो चुकी है। इनमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 139 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 63 एक्टिव केस हैं।
- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 361 हो गई है। इनमें से 10 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 270 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 81 केस एक्टिव हैं।
- गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 62 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 17 केस अब भी एक्टिव हैं।
- हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 177 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 110 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 61 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।
- होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 147 हो गई है। इनमें से 5 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 55 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 87 एक्टिव केस हैं।
- झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 19 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 34 केस एक्टिव है।
- खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 454 हो गई है। इनमें 17 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 333 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 104 केस अब भी एक्टिव हैं।
- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 417 हो गई है। इनमें से 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 304 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 98 केस अब भी एक्टिव हैं।
- मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 5 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 4 केस एक्टिव है।
- नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 509 हो गई है। इनमें 8 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 453 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 48 केस एक्टिव हैं।
- पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 58 हो गई है। खुशी की बात ये है कि, ये सभी लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।
- रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 124 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 108 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 11 केस एक्टिव हैं।
- दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 69 हो गई है। इनमें से 50 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 19 केस अब भी एक्टिव हैं।
- सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 61 हो गई है। इनमें से अब तक 3 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 17 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 41 केस एक्टिव हैं।
- सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 42 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 21 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 20 केस अब भी एक्टिव हैं।
- शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 46 हो गई है। इनमें से 22 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 24 केस अब भी एक्टिव हैं।
- शाजापुर में अब तक कोरोना के 169 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। जबकि, 65 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 100 केस एक्टिव है।
- श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 128 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 83 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 43 केस अब भी एक्टिव हैं।
- टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 162 हो गई है। इनमें से 5 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 64 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 93 केस अब भी एक्टिव हैं।
- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 42 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 31 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 10 केस अब भी एक्टिव हैं।
- कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 43 हो गई हैं। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 22 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 18 केस अब भी एक्टिव हैं।
- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 22 हो चुकी है। इनमें से 11 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 11 केस अब भी एक्टिव हैं।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
सामूहिक विवाह में 200 से अधिक बेटियों का प्रेगनेंसी टेस्ट किसके आदेश पर किया गया – कमलनाथ
शिवराज का कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं, उन्हें खुद ही यह बात स्वीकार करनी पड़ रही है – कमलनाथ