
- दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में कहा- चौकीदारजी अब तो उसकी कीमत बता दें।
- नरोत्तम ने कहा- राफेल की गर्जना से देश का आसमान गूंजेगा, भारत मां का मस्तक गौरवान्वित होगा।
फ्रांस से खरीदे जा रहे 36 अत्याधुनिक राफेल विमानों में से 5 की डिलीवरी हो गई है। इन फाइटर जेट्स के आगमन की विशेष तैयारियां हैं। इधर, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर राफेल की कीमत को लेकर ट्वीट किया। दिग्विजय ने ट्वीट में कहा- “चौकीदार” जी अब तो उसकी कीमत बता दें। दिग्विजय के ट्वीट का गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जवाब दिया और कहा कि राफेल की गर्जना से देश का आसमान गूंजेगा और भारत मां का मस्तक गौरवान्वित होगा। सिर्फ तीन जगह मातम होगा, चीन में, पाकिस्तान में और जो लोग राफेल के खिलाफ ट्वीट करके रो रहे हैं, उनके यहां।
दिग्विजय सिंह का ट्वीट
नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर जवाब दिया
क्या है मामला
दरअसल, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राफेल की कीमत को लेकर मुद्दा बनाया था। कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौकीदार चौर है के नारे लगवाते थे। मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था। इसके बाद राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ी थी। चुनाव होने के बाद राफेल की कीमत का मुद्दा गायब हो गया। करीब 15 महीने बाद दिग्विजय सिंह ने ऐसे समय में ये मुद्दा उठाया है, जब राफेल फाइटर भारत आ रहे हैं।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
मप्र में महिलाओं के कौमार्य परीक्षण मामले में कमलनाथ ने NCW की अध्यक्ष को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग की
कमलनाथ का शिवराज सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’