
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अयोध्या में 12:30 बजे राम मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे।
- धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार को राम जन्मभूमि में रामार्चा पूजा हुई, काशी और अयोध्या के 9 वेदाचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे तीन दिन के अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। अयोध्या में धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन राम जन्मभूमि में रामार्चा पूजा हुई। काशी और अयोध्या के 9 वेदाचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। यह छह घंटे चली। यजमान के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और उनकी पत्नी मौजूद रहीं।
उधर, अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में अब सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हैं। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की नींव रखेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां करीब पूरी हो चुकी हैं। इस बीच, शहर में एसपीजी ने सुरक्षा संभाल ली है। शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। 5 अगस्त तक बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक भी लगा दी गई है। स्थानीय लोगों को पहचान पत्र रखना अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 12:30 बजे भूमि पूजन करेंगे। यह 10 मिनट तक चलेगा। मोदी कल 3 घंटे अयोध्या में रुकेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम के यजमान वीएचपी के प्रमुख रहे अशोक सिंघल के पुत्र सलिल होंगे। भूमि पूजन का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री ने कहा है कि अभिजीत मुहूर्त के 16 भाग में 15 अति शुद्ध होते हैं। इनमें 32 सेकंड अहम है।
प्रधानमंत्री 5 अगस्त को पहले हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे। फिर जन्म भूमि परिसर जाएंगे। वे यहां पारिजात का एक पौधा लगाएंगे। इस कार्यक्रम के लाइव कवरेज के लिए 48 से ज्यादा हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे दूरदर्शन और एएनआई न्यूज एजेंसी के हैं। अयोध्या में आज होने वाले दीपोत्सव और अन्य कार्यक्रमों के लिए चैनलों की ओबी वैन राम की पौड़ी में तीन दिन से लगी हुई हैं।
More Stories
आज फिर मैदान में दिखेगा धोनी का रंग; अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी सीएसके
श्मशान बना इंदौर का मंदिर; अब तक 36 लोगों की डेड बॉडी मिलीं
रामनवमी पर शोक में डूबा इंदौर, कमलनाथ ने दिया मदद पर जोर