
5 अगस्त को अयोध्या में होने जा रहे हैं राम मंदिर भूमि पूजन के मुहूर्त पर दिग्विजय सिंह के सवालों की बौछार जारी है। उन्होंने जब बीजेपी नेताओं के कोरोना पॉजिटिव होने को अशुभ मुहूर्त में भूमिपूजन से जोड़ दिया तो बीजेपी के तमाम नेता उन पर हमलावर हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित तमाम बीजेपी नेताओं ने दिग्विजय सिंह को निशाने पर ले लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा दिग्विजय सिंह पढ़े लिखे इंजीनयर हैं। हिंदुत्व को नहीं मानते लेकिन हिन्दू तो हैं। वो जानते हैं राम का नाम हमेशा शुभ होता है। नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा कमलनाथ सुंदरकांड करा रहे हैं और दिग्विजय सिंह लंका कांड में लगे हुए हैं। दिग्विजय सिंह को भगवान माफ नहीं करेंगे। दिग्विजय सिंह फ्री कंसल्टेंसी खोल लें। वो दिन रात सभी को सलाह देते रहते हैं। दिग्विजय सिंह ने किससे महूर्त निकलवाया है, क्या वो ज्योतिषाचार्य हो गए हैं ?
दिग्विजय ने क्या कहा ?
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की तारीख औऱ मुहूर्त को लेकर पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने फिर सवाल उठाए हैं। इस बार उन्होंने यूपी की मंत्री की कोरोना से मौत से लेकर कर्नाटक के सीएम येदियुप्पा तक के संक्रमित होने का हवाला दिया है। दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी से फिर अपील की है कि 5 अगस्त को होने वाला भूमि पूजन टाला जाए। शुभ मुहूर्त में कोई नयी तारीख तय की जाए। दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर 5 अगस्त को अशुभ मुहूर्त बताया। उन्होंने पीएम मोदी से अनुरोध किया है कि 5 अगस्त के अशुभ मुहूर्त को टाल दिया जाए। वर्षो के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण का योग आया है। अपनी हठधर्मिता से इसमें विध्न पड़ने से रोकिए।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
मप्र में महिलाओं के कौमार्य परीक्षण मामले में कमलनाथ ने NCW की अध्यक्ष को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग की
कमलनाथ का शिवराज सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’