
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर मध्य प्रदेश में भी भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जब अयोध्या में भूमि पूजन हुआ तब मध्य प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में भजन और आरती की गई। शाम को मंदिरों सहित घरों में दीप जलाकर आज का दिन उत्साह से मनाए जाने की तैयारी है। ओरछा स्थित राजा राम मंदिर सहित सभी मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।
कटनी में दीप प्रज्वलित कर हनुमानजी जी की पूजा अर्चना कर मनाई खुशी
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में सालों के संघर्ष बाद भव्य राममंदिर का शिलान्यास 5 अगस्त को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कटनी की आदर्श कॉलोनी, दुबे कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर नागरिकों ने खुशी जाहिर की। श्रद्धालुओं ने कहा राम जन्मभूमि में मंदिर के शिलान्यास के ऐतिहासिक क्षण में भारत वर्ष का प्रत्येक नागरिक अत्यंत गौरव महसूस कर रहा है। इस अवसर पर नागरिकों ने मंदिरों में दीपक जलाकर उत्साह मनाया। नागरिकों ने कहा अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि 500 सौ वर्ष गौरव का वह क्षण अब हम सभी के समक्ष है। इस ऐतिहासिक सुअवसर का साक्षी पूरा विश्व बना।
जबलपुर में उत्साह, लोगों ने घर मोहल्ले को सजाकर की आरती
अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि में मंदिर निर्माण का आज भूमि पूजन प्रधानमंत्री ने किया। ठीक इसी वक्त जबलपुर में नागरिकों ने भी भगवान का उत्साह पूर्वक पूजन अर्चन कर इस पल की खुशियां मनाई। शहर के घमापुर चौक इलाके के रहवासियों ने अपने घरों को भगवा झंड़ियों व गुब्बारों से सजाया। इसमें बच्चों में भी उत्साह देखा गया। घर-घर जाकर दीप जलाए गए। यह उत्सव रात तक जारी रहा और अतिशबाजी कर दीपोत्सव मनाया गया।
डिंडौरी में लगे जय जय श्री राम के नारे
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के साथ डिंडौरी में गूंजे जय जय श्रीराम के जयकारे। अवंती चौक के पास स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना कर भक्तों द्वारा आतिशबाजी की गई। मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कर कहा, राम हमारे अस्तित्व हैं। राम हमारे आराध्य हैं। राम हमारे प्राण हैं। श्रीराम का नाम जपने से दु:खों का अंत और कामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आज की हर घड़ी मंगलदायी है। संपूर्ण जगत राममय हो गया है। प्रभु श्रीराम सबका मंगल और कल्याण करें।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
मप्र में महिलाओं के कौमार्य परीक्षण मामले में कमलनाथ ने NCW की अध्यक्ष को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग की
कमलनाथ का शिवराज सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’