
- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कोरोना की समीक्षा में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
- सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि होम आइसोलेशन एवं होम क्वारैंटाइन के लिए गाइडलाइन जारी करें।
मध्य प्रदेश में अब सिर्फ रविवार को लॉकडाउन होगा। किसी भी जिले में शनिवार और रविवार दो दिन का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। बाजार अब 8 के बजाए रात को 10 बजे बंद होंगे। नाइट कर्फ्यू अब रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा। अब होटल और रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना की समीक्षा में ये निर्णय लिया।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना समीक्षा बैठक में लिए निर्णयों की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के गुरुवार को 830 नए केस मिले हैं, वहीं ठीक हुए केस 838 हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना पेशेंट की ठीक होने की दर हर रोज की अच्छी होती जा रही है। हमारे प्रदेश में रिकवरी रेट 70 से बढ़कर 73.6 हो गया है। अभी तक 26902 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
अब प्रदेश में लॉकडाउन केवल सप्ताह में एक दिन रविवार को रहेगा तथा रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 05 बजे तक रहेगा। जिलों की विशेष परिस्थितियां होने पर राज्य स्तर से अनुमति लेकर ही लॉकडाउन के संबंध में कोई अन्य कार्रवाई की जा सकेगी। बता दें कि भोपाल में 24 जुलाई की रात 8 बजे से 4 अगस्त की सुबह 5 बजे तक टोटल लॉकडाउन किया गया था।
टेस्टिंग बढ़ाई जाए, जागरूकता फैलाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना लाइलाज बीमारी नहीं है तथा सभी ठीक हो जाते हैं, यदि मरीज को समय से अस्पताल लाया जाए। विलंब से अस्पताल लाने पर यह घातक हो सकता है। इसके लिए टेस्टिंग बढ़ाएं, जिससे समय से बीमारी का पता चल सके। अभी प्रति 10 लाख हमारी टेस्टिंग 10294 है। इसके साथ यह भी आवश्यक है कि जनता को जागरूक किया जाए कि कोरोना के लक्षण दिखने पर व्यक्ति को तुरंत अस्पताल लाएं।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
सामूहिक विवाह में 200 से अधिक बेटियों का प्रेगनेंसी टेस्ट किसके आदेश पर किया गया – कमलनाथ
शिवराज का कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं, उन्हें खुद ही यह बात स्वीकार करनी पड़ रही है – कमलनाथ