
भोपाल में कोरोना से एक रिटायर्ड रेडियोलॉजिस्ट डॉ. महेंद्र जैन की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें 10 दिन से वेंटीलेटर पर रखा गया था। काफी प्रयास के बाद भी डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। इधर, शनिवार को भोपाल में एक बार फिर 152 नए केस सामने आए। इनमें से 11 मरीज जिला जेल के कैदी पॉजिटिव निकले।
राजधानी में अब सिर्फ रविवार को ही टोटल लॉकडाउन के नियमों का पालन कराया जाएगा। कलेक्टर ने इसके आदेश जारी करते हुए शनिवार के लॉकडाउन के आदेश को रद्द कर दिया। अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
क्लिनिक रखा था बंद
हेल्थ विभाग के ज्वाइन डायरेक्टर डॉ.पंकज शुक्ला ने बताया कि 67 वर्षीय डॉ. महेंद्र जैन उनके सीनियर थे। दो साल पहले पहले रिटायर्ड हो गए थे। इधर, उनके भाई डॉ. आर. के. जैन ने बताया कि गत सोमवार को तबीयत खराब होने पर भैया महेंद्र एम्स दिखाने गए थे। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल भर्ती कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। सभी प्रयास करने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। लालघाटी में महेंद्र अपने परिवार के साथ रहते थे। वे 1250 अस्पताल में विभागाध्यक्ष भी रहे। पांच महीने से उन्होंने बैरागढ़ में अपना क्लिनिक भी नहीं खोला था।
भोपाल में स्थिति बहुत ख़राब
इधर पीएचक्यू हेडक्वार्टर से एक कर्मचारी, 23 वीं बटालियन से एक जवान, ईएमई सेंटर से दो लोग, जीएमसी से दो मरीजों, एम्स का एक पीजी छात्र, सुविधा विहार कालोनी एयरपोर्ट रोड से दो परिवार में 8 लोग, कल्पना नगर रायसेन रोड से 3, जहांगीराबाद से 3, 1100 क्वार्टर से 4 और वार्ड 13 तलैया मंदिर बैरसिया रोड से 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
More Stories
मध्यप्रदेश में पैर पसारता कोरोना, 5 जिलों में निकले पॉजिटिव मरीज
मध्यप्रदेश में फिर हुआ कोरोना विस्फोट, बीते 24 घंटे में आये 25 केस सामने
देश में रविवार को 43,374 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, 527 की मौत