
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में एक डॉक्टर ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर ने कोविड लैब में टेक्नीशियन अभिषेक सोनी के साथ मारपीट भी की। डॉक्टर का नाम डॉ. पुनीत वर्मा है। पुलिस के मेडिकल जांच कराने की बात पर डॉक्टर उलझ गया। पुलिस से कहने लगा कि मैं क्या चेक कराऊं। इतने मरीजों का रोज इलाज कर रहा हूं। आज तक किसी को हाथ नहीं लगाया। सब झूठ बोल रहे हैं। मैंने किसी को नहीं मारा।
डॉक्टर पर आरोप हैं कि उन्होंने कुर्सी उठाकर अभिषेक को मार दी। उसे काफी चोटें आई हैं। स्टाफ ने भी बताया कि यह डॉक्टर रोजाना डयूटी पर शराब पीकर आता है। घायल अभिषेक ने 100 डायल और कंट्रोल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करना चाहा, लेकिन डॉक्टर भड़क गया। पुलिस के सामने ही धमकाने लगा। बोला- मैं देखता हूं। पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
सामूहिक विवाह में 200 से अधिक बेटियों का प्रेगनेंसी टेस्ट किसके आदेश पर किया गया – कमलनाथ
शिवराज का कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं, उन्हें खुद ही यह बात स्वीकार करनी पड़ रही है – कमलनाथ