
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- इसके लिए जल्द कानून बनाएंगे
- शिवराज ने कहा- हम चाहते हैं कि सरकारी नौकरियां केवल राज्य के युवाओं को दी जाएं
मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा निर्णय किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश में अब सरकारी नौकरियां सिर्फ राज्य के युवाओं को ही दी जाएंगी। इसके लिए आवेदन सिर्फ यहां के निवासी ही कर पाएंगे।
शिवराज ने एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी कानून बनाया जा रहा है। सीएम ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश के संसाधन केवल मध्य प्रदेश के बच्चों के लिए होंगे।
अब तक मध्य प्रदेश सरकार की भर्ती के लिए पूरे देश से आवेदन मांगे जाते थे। इसमें कोई बंदिश नहीं थी, नौकरियों के देशभर से कोई भी आवेदन कर सकता था। हाल में जेल प्रहरी भर्ती का विज्ञापन भी ऑल इंडिया लेवल पर निकाला गया था। इसे लेकर मध्य प्रदेश के युवाओं ने काफी विरोध भी किया था।
More Stories
भगवान से डरिए और झूठी घोषणाएं बंद कर दीजिए : कमलनाथ
कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने बजट को लेकर दी प्रतिक्रिया, बोले- ओवर प्रॉमिस, अंडर डिलीवर
गरीबों के गेहूं में धड़ल्ले से रेत और मिट्टी मिलाई जा रही, वीडियो वायरल