- गूगल की 6 सर्विसों में शिकायतें आई हैं, कंपनी ने इन्हें दुरुस्त करने के लिए काम शुरू किया।
- गूगल डॉक्स, गूगल मीट और गूगल वॉइस पर भी समस्याएं आ रही हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल गूगल की कई सर्विसेज डाउन हो गई हैं। सबसे ज्यादा समस्या जीमेल, गूगल ड्राइव और यूट्यूब पर है। इसकी वजह से यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। जीमेल और गूगल ड्राइव पर फाइल अटैच नहीं हो रही। वहीं यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने में दिक्कत आ रही है।
गूगल की कुल छह सर्विस में शिकायतें आई हैं। जीमेल, ड्राइव और यूट्यूब के अलावा गूगल मीट, गूगल वॉइस और गूगल डॉक्स पर भी कुछ तकनीकी परेशानियां आ रही हैं। समस्याएं डेस्कटॉप के साथ ऐप्स पर भी आ रही है। शिकायतें मिलने के बाद गूगल ने इन सभी को ठीक करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इस संबंध में ट्विटर पर पिछले एक घंटे में हजारों यूजर्स ने शिकायत दर्ज की है।
अटैचमेंट करने पर फाइल जंप हो रही
जीमेल या ड्राइव पर कोई फाइल अटैच करने पर यह बार-बार जंप हो रही है और दोबारा अटैच होने लगती है। यह समस्या 19 अगस्त से ही आने लगी थी, जो आज भी बनी हुई है।
More Stories
EVM के विरोध में दिल्ली में दिग्विजय हिरासत में
Narmadapuram me vikshipt nabalik ke rape se akrosh
Atithi shikshako ne khola morcha