April 16, 2024

इंदौर में एक दिन में 247 नए मरीज मिले, अब तक के सबसे ज़्यादा

Migrant labourers line up at a temporary shelter after arriving from various districts waiting to board specially arranged government buses to return to their homes during a government-imposed nationwide lockdown as a preventive measure against the COVID-19 coronavirus, in Allahabad on April 30, 2020. (Photo by SANJAY KANOJIA / AFP)

  • 16 अगस्त को 245 मरीज सामने आए थे, चार संक्रमितों ने अस्पताल में दम तोड़ा।
  • अब तक 7874 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे, 364 मरीजों की जान गई।

रविवार को इंदौर में 247 नए मरीज मिले, जो इस कोराेनाकाल के सबसे ज्यादा केस हैं। इससे पहले 16 अगस्त को 245 मरीज आए थे। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण पॉजिटिव रेट 9.52 पर पहुंच गया है। नगर निगम के स्टोर विभाग के एक कर्मचारी की कोरोना के कारण मौत हो गई। निगम के मुख्यालय में पदस्थ कर्मचारी छह दिन पहले कोरोना की चपेट में आ गया था। उन्हें उपचार के लिए खजराना के सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया था।

कोरोना के कारण कर्मचारी के फेफड़ों तक वायरस पहुंच गया। इससे उनकी हालत बिगड़ी। इस पर उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराए जाने की तैयारी थी, लेकिन तब तक कर्मचारी ने दम तोड़ दिया।

संक्रमित 125 क्षेत्रों में 10 नए क्षेत्र चिन्हित

कोरोना संक्रमण के 10 नए क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। शनिवार देर रात जारी सूची में कुल 125 क्षेत्रों में 197 मरीज मिले है। इनमें से दस नए क्षेत्र राज नेस्ट अपार्टमेंट, फूटी कोठी चौराहा, चंदिका देवी नगर, हरे कृष्णा विहार निपानिया, श्रीजी पैलेस, आरआर केट कॉलोनी, ग्राम चंदन खेड़ी देपालपुर, मनु श्री नगर, वर्ल्ड कप स्क्वेयर, दादा बाई नगर है। इनमें कुल 11 मरीज मिले हैं। रोजाना 10 से 20 नए संक्रमित क्षेत्र मिल रहे हैं।

11 हजार से ज्यादा हुए संक्रमित

रविवार देर रात 2591 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 2311 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। 23 मरीज रिपीट पॉजिटिव पाए गए, जबकि 10 सैंपल रिजेक्ट हुए। वहीं, चार लोगों की मौत भी हुई। अब तक जिले में 1 लाख 95 हजार 511 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी हैं। इनमें 11408 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 7874 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 364 मरीजों की जान जा चुकी है। अभी भी जिले में 3170 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

About Author