March 31, 2023

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा भाजपा ने फर्जी सदस्यता दिलाई, इनमें कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भाजपा के सदस्यता के दावे पर कहा। भाजपा लिस्ट जारी करे किसको सदस्यता दिलाई। इनमें कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है। भाजपा ने फ़र्ज़ी सदस्यता अबियान चलाया है। दरअसल ग्वालियर में तीन दिन चले भाजपा के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस लगातार सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस इस सदस्यता अभियान को फ़र्ज़ी बता रही है।

पीसी शर्मा ने मांग की है कि भाजपा को सदस्यों की लिस्ट जारी करना चाहिए जिससे पता चल सके कि उसने किसको सदस्यता दिलाई। पीसी शर्मा ने दावा किया है कि इस सदस्यता अभियान में एक भी कांग्रेस का कार्यकर्ता शामिल नहीं हुआ है भाजपा ने अपने लोगों को ही फ़र्ज़ी सदस्य बना दिया है।

जयभान सिंह का तंज

पीसी शर्मा ने आगे कहा कि जयभान सिंह पवैया के ट्वीट से साफ़ जाहिर है कि वह ट्वीट के जरिये भाजपा पर ही तंज कस रहे हैं। साथ कांग्रेस हाई कमान में चल रहे घमासन पर कहा कि कांग्रेस 135 साल पुरानी पार्टी है। यहां सबको अपनी बात रखने का हक़ है। इसलिए सब अपनी बात रखते हैं।

प्रदेश में कर्मचारियों की हड़ताल पर पीसी शर्मा ने कहा कि हड़ताल लगातार जारी है। कोरोना में इन लोगों ने जनता कि सेवा की। इनकी सभी मांगों को सरकार को पूरी करना चाहिये। साथ ही ड्राइवर-कंडक्टर को सरकार को आर्थिक सहायत देनी चाहिये। सरकार ट्रांसपोर्ट यूनियन की मांग माने और टैक्स माफ़ करें।

कोरोना का निशुल्क इलाज

कोरोना को पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी पॉजिटिव हो गए हैं। कोरोना पीड़ितों का निशुल्क इलाज़ बन्द नहीं होना चाहिये। कोरोना पीडितों का इलाज निशुल्क जारी रहना चाहिए। सरकार कोरोना के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है।