- समीक्षा गुप्ता के कारण ग्वालियर दक्षिण और नरेंद्र सिंह कुशवाह के कारण भिंड सीट पर हारी थी भाजपा।
ग्वालियर-चंबल अंचल में सोमवार को भाजपा के तीन दिवसीय सदस्यता अभियान के अंतिम दिन पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता और भिंड के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह की भाजपा में वापसी हो गई। एलएनआईपीई में हुए कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष दोनों ने पार्टी की सदस्यता ली।
2018 के विधानसभा चुनाव में नरेंद्र कुशवाह ने पार्टी से बगावत कर सपा के टिकट पर भिंड सीट से चुनाव लड़ा था। नतीजा भाजपा के चौधरी राकेश सिंह चुनाव हार गए और बसपा के संजीव कुशवाह की जीत हुई। इसी तरह समीक्षा गुप्ता के कारण ग्वालियर दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार पूर्वमंत्री नारायण सिंह कुशवाह, कांग्रेस के प्रवीण पाठक से 121 वोटों से हार गए थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट किया-
तीन दिन में 76 हजार, 361 नए सदस्य भाजपा से जुड़े: शनिवार, रविवार और सोमवार को हुए सदस्यता कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा- तीन दिन में ग्वालियर चंबल संभाग के चार लोकसभा क्षेत्र से 76 हजार 361 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है।
More Stories
Aaj bhi sadme me harda blast ke pidit
Yuva Congress ne CM ka putla Dahan kiya
Harda hadse par digvijaye ka CM ko patr