
- भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लड़के लड़कियों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया।
- बेरोजगार संघ के आह्वान पर किया प्रदर्शन, अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने कार्यवाही की।
राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस भर्ती को लेकर बेरोजगार युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इन्हें रोकने के लिए पुलिस लाठीचार्ज कर दिया और 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। ये सभी बेरोजगार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। चक्का जाम करते हुए इन युवाओं ने सरकार से भर्ती शुरू करने और नौकरी देने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां जमा हो गए। प्रदर्शन के दौरान ही कांग्रेस के कुछ नेता भी पहुंच गए और उन्हें पुलिस लाठीचार्ज की खुलकर निंदा की।

हालांकि प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने सख्ती करते हुए 50 से अधिक लड़के लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर अभी हंगामा चल रहा है। टीटी नगर सीएसपी उमेश तिवारी ने बताया कि अब तक 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। युवाओं ने आरोप लगाए कि क्या कोविड-19 की गाइड लाइन सिर्फ आम लोगों के लिए ही है।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लगाए आरोप
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाए कि पुलिस ने उन पर जानबूझकर लाठीचार्ज किया है। प्रदर्शन की जानकारी पहले से ही पुलिस प्रशासन को दे दी गई थी। हम सामान्य प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने हमें पीटा है। कई लोगों को चोटें भी आई हैं।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराया, उम्मीदवार को 2 सीट से चुनाव लड़ने से रोकने की मांग को
अडानी ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों पर संसद में चर्चा, मचा हड़कंप
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद में उठा मुद्दा, हंगामे के बीच कार्यवाही हुई स्थगित