
मध्यप्रदेश में विधानसभा उप चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने नदियों के संरक्षण के लिए एक सप्ताह लंबी पदयात्रा करने का फैसला किया है। इस दौरान पार्टी ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में स्थित नदियों में अवैध रेत खनन के खिलाफ जागरूकता फैसलाएगी। यह पदयात्रा शनिवार से शुरू होगी। पूर्व मंत्री और विधायक गोविंद सिंह इसका नेतृत्व करेंगे।
बता दें कि प्रदेश में विधानसभा की 27 सीटों के लिए उप चुनाव होने हैं। इनमें से 16 सीटें ग्वालियर-चंबल संभाग में आती हैं। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस इन उपचुनावों के मद्देनजर अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से सात बार के विधायक गोविंद सिंह अवैध रेत खनन के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए चंबल और उसकी सहायक नदियों के किनारे पदयात्रा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध रेत खनन से इन नदियों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
उन्होंने बताया कि पदयात्रा भिंड जिले के लहार में गांधी पार्क से शुरू होगी और दतिया जिले के सेवढ़ा में सिंध नदी के तट पर समाप्त होगी। गुप्ता ने कहा कि यात्रा के दौरान हम लोगों को बताएंगे कि कैसे भाजपा ने हमारी लोकतांत्रिक रुप से चुनी गई सरकार को मार्च में गिराया था। इन पूर्व विधायकों में से 16 ग्वालियर-चंबल इलाके से थे।
More Stories
विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अस्वीकृत, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कही यह बात
केंद्र से सुप्रीम कोर्ट ने किया सवाल, क्या वाकई फांसी की प्रक्रिया तकलीफदेह है, क्या केंद्र के पास कोई अन्य तरीका उपलब्ध है?
आप लोकतंत्र के किराएदार हैं मकान मालिक नहीं हैं, लोकतंत्र में मालिक जनता होती है : कांग्रेस