
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनीष चतुर्वेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सतना निवासी मनीष चतुर्वेदी के निधन से जिले में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।
कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष चतुर्वेदी के दु:खद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणओं में स्थान व पीछे परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।
कांग्रेस में मनीष चतुर्वेदी सक्रिय व मेहनती कार्यकर्ता माने जाते थे। कांग्रेस में प्रदेश सचिव की भूमिका में उन्होंने विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए ज़मीनी परिश्रम किया था।
More Stories
कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने बजट को लेकर दी प्रतिक्रिया, बोले- ओवर प्रॉमिस, अंडर डिलीवर
गरीबों के गेहूं में धड़ल्ले से रेत और मिट्टी मिलाई जा रही, वीडियो वायरल
महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों को चुकाना होगा 250 रुपए का शुल्क, मंदिर प्रशासन ने जारी की नई दर्शन व्यवस्था