April 26, 2024

प्रदेश में एक दिन में सामने आए 1694 नए मरीज, अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 73574

  • 24 घंटों के भीतर रविवार रात को कोरोना के 1694 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 73574 हो गई है।
  • संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1572 जा पहुंची है।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान रविवार रात को प्रदेश में कोरोना के 1694 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 73574 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार रात तक 276 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 418 हो चुकी है।

राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान रविवार रात तक 197 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 306 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 1572 हो चुकी है।

इंदौर के हालात बेकाबू

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। रविवार को शहर में 276 नए मामले सामने आए। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 14591 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 4034 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 418 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 10139 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

रविवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 197 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11634 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 306 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 9661 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1667 एक्टिव केसेज हैं।

About Author