
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि आज तो जनता तो छोड़िए बीजेपी के कार्यकर्ता ही पार्टी और शिवराज सिंह सरकार से दु:खी हैं। ऐसी है मध्य प्रदेश की स्थिति। हमारी सर्वे रिपोर्ट बहुत अच्छी है। हमें कोई चिंता नहीं है। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की सभी सीटें हम जीतेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने यह बात मीडिया से चर्चा में कही। मध्यप्रदेश उपचुनाव से पहले ग्वालियर क्षेत्र के क़द्दावर बीजेपी नेता डॉ.सतीश सिकरवार ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में रोज प्रवेश ले रहे हैं। कल भी कुछ लोगों ने प्रवेश लिया था। हम इसे पब्लिसिटी या इवेंट का रूप नहीं देते हैं। यह तो भाजपा की राजनीति है। शिवराज सरकार से सभी नाराज़ हैं। आज तो जनता तो छोड़िए बीजेपी के कार्यकर्ता ही पार्टी और शिवराज सिंह सरकार से दु:खी हैं।
मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उप चुनाव पर पूछे गए सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि हमारी सर्वे रिपोर्ट बहुत अच्छी है। सभी सीटें हम जीतेंगे। हमें कोई चिंता नहीं है। आज का मध्य प्रदेश का मतदाता बहुत समझदार है। मुझे प्रदेश के मतदाताओं, यहां की जनता और जिन 27 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, वहां की जनता पर भी पूरा विश्वास है। वे भले कमलनाथ का साथ ना दें, कांग्रेस का साथ ना दें लेकिन सच्चाई का साथ ज़रूर देंगे।
More Stories
सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस की फतह
प्रदेशभर के 92 हजार से ज्यादा वकीलों ने की हड़ताल, 3 महीने में 25 केस निपटाने के आदेश के खिलाफ लामबंद
नईदुनिया को आगे ले जाने वाले अभय छजलानी ने छोड़ी दुनिया, कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि