March 29, 2024

ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेता एवं भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार कांग्रेस में शामिल

मध्यप्रदेश उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा को बडा झटका लगा है। ग्वालियर के पूर्व विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे सतीश सिंह सिकरवार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सिकरवार ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

इस खबर के चलते भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों में हलचल पैदा हो गयी है। सतीश सिंह सिकरवार ग्वालियर चंबल के कद्दावर नेता माने जाते हैं। भाजपा में आपसी कलह और सम्मान न मिलने के कारण सतीश सिकरवार जैसा कद्दावर नेता ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वे 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल से हार गये थे। मुन्नालाल गोयल उन 27 बागी विधायकों में से एक हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोडकर भाजपा का दामन थाम लिया था ।

आपको बता दें सतीश सिकरवार चंबल के बडे़ राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। सतीश सिकरवार के पिता गजराज सिंह भी भाजपा से विधायक रह चुके हैं। वहीं उनके चाचा वृंदावन सिकरवार चंबल के बडे़ नेता माने जाते है। सतीश सिकरवार के भाई सत्यपाल सिकरवार भी सुमावली से विधायक रह चुके हैं।

About Author