
हमेशा शुभ मुहूर्त में काम करने वाली भाजपा से आज एक बड़ी चूक हो गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अनुपपुर में 302 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मंच से कांग्रेस पर जमकर बरसे। हालांकि, नाराज चल रहे भाजपा के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल मंच पर नहीं आए और सामने बैठकर मुख्यमंत्री बातें सुनते रहे। वहीं, जब पत्रकारों ने पितृ पक्ष में किए गए लोकार्पण कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री से सवाल पूछा तो शिवराज बिना जवाब दिए ही वाहन में बैठकर रवाना हो गए।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार दोपहर अनूपपुर पहुंचे और लगभग 302 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। गौरतलब है कि अनूपपुर विधान सभा में भी आने वाले दिनों मे उप-चुनाव होने वाले हैं।
पहले यहां से कांग्रेस से विधायक रहे नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं और प्रदेश सरकार में खाद्य और आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि 15 माह में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने सारी योजनाएं बंद कर दी थीं और पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार का अखाड़ा बना दिया था। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता व पूर्व विधायक रामलाल रौतेल मंच पर नहीं बैठे। प्रशासन उन्हें मनाता रहा, लेकिन वो नाराज दिखे।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
मप्र में महिलाओं के कौमार्य परीक्षण मामले में कमलनाथ ने NCW की अध्यक्ष को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग की
कमलनाथ का शिवराज सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’