
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुक्रवार 11 सितंबर को नदी बचाओ यात्रा में शामिल होंगे। अवैध खनन के खिलाफ नदी बचाओ यात्रा पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह के नेतृत्व में चलाई जा रही है। इस का समापन 11 सितंबर को होना है। सांसद दिग्विजय सिंह समापन के पूर्व 14 किलोमीटर पद यात्रा करेंगे।
सेवढा में नदी बचाओ यात्रा का समापन कार्यक्रम होना है।दिग्विजय सिंह ग्राम भउआपुर से सेवढा तक पैदल यात्रा करेंगे। यात्रा में दिग्विजय सिंह के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल होंगे।
इस यात्रा में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, सज्जन सिंह वर्मा, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के अलावा जल पुरूष के नाम से मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह और कंप्यूटर बाबा भी शामिल हो चुके हैं। कंप्यूटर बाबा ने गोविंद सिंह को नदी बचाने की मुहिम चलाने के लिए साधुवाद दिया था।
गौरतलब है कि नदियों में हो रहे अवैध उत्खनन के विरोध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह लगातार सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने शिवराज सरकार पर रेत के अवैध खनन के विरोध में गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसके बाद उन्होंने पूरे भिंड क्षेत्र में नदी बचाओ यात्रा निकालने का प्रण लिया। इस यात्रा के दौरान गोविंद सिंह की बहन का निधन हो जाने के बाद भी उन्होंने अपनी पदयात्रा जारी रखी है।
More Stories
राहुल गाँधी के साथ आई महबूबा मुफ्ती, 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी भारत जोड़ो यात्रा
जम्मू कश्मीर के काजीगुंड में रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई बड़ी गलती
भोपाल से शुरू हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, देशभर में 6 लाख गांवों तक राहुल का संदेश पहुंचाने की योजना