
चंबल संभाग में डॉ. गोविन्द सिंह द्वारा चलाई जा रही नदी बचाओ यात्रा में आज प्रख्यात गाँधीवादी राजगोपाल पी.वी. एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शामिल हुए। समापन के पहले राजगोपाल पी.वी. एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 14 कि.मी. की पद यात्रा करेंगे।
आज होगा नदी बचाओ यात्रा का समापन
नदी बचाओ यात्रा का समापन कार्यक्रम सेवढा में होना है। सांसद दिग्विजय सिंह ग्राम भउआपुर से सेवढा तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा में दिग्विजय सिंह के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए हैं।
डॉ गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार पर लगाए थे आरोप
नदियों में हो रहे अवैध उत्खनन के विरोध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह लगातार सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने शिवराज सरकार पर रेत के अवैध खनन के विरोध में गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसके बाद उन्होंने पूरे भिंड क्षेत्र में नदी बचाओ यात्रा निकालने का प्रण लिया। इस यात्रा के दौरान गोविंद सिंह की बहन का निधन हो जाने के बाद भी उन्होंने अपनी पदयात्रा जारी रखी है।
अब तक कई नेता शामिल हुए
इस यात्रा में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, सज्जन सिंह वर्मा, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के अलावा जल पुरूष के नाम से मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह और कंप्यूटर बाबा भी शामिल हो चुके हैं। कंप्यूटर बाबा ने गोविंद सिंह को नदी बचाने की मुहिम चलाने के लिए साधुवाद दिया था
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराया, उम्मीदवार को 2 सीट से चुनाव लड़ने से रोकने की मांग को
अडानी ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों पर संसद में चर्चा, मचा हड़कंप
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद में उठा मुद्दा, हंगामे के बीच कार्यवाही हुई स्थगित