मध्यप्रदेश में चुनावी जयघोष हो गया है। प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने आगर मालवा में रैली कर बीजेपी पर हमला बोल दिया है। आगर मालवा में चुनाव का शंखनाद करते हुए अपने संबोधन में पूर्वर्ती कमल नाथ सरकार में मंत्री रहे जयवर्धन सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है।
जयवर्धन सिंह ने अपनी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सोयाबीन की फसल भी सिंधिया जी जैसी हो गई है। जयवर्धन ने कहा कि सिंधिया ने सोयाबीन की ही तरह ही धोखा दे दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि सोयाबीन की फसल ने नखरे बहुत किए, नाटक बहुत किए लेकिन अंतिम समय में धोखा दे गई।
आगर मालवा के बड़ोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करने के पहले जयवर्धन सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ आगर के नलखेडा स्थित माता बगुलामुखी मंदिर पहुंचे। मॉं बगुलामुखी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन करने बाद कांग्रेस की चुनावी सभा हुई।
More Stories
EVM के विरोध में दिल्ली में दिग्विजय हिरासत में
Aaj bhi sadme me harda blast ke pidit
Narmadapuram me vikshipt nabalik ke rape se akrosh