
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से विधायक गोवर्धन दांगी के निधन के बाद ब्यावरा विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। बुधवार को विधानसभा ने इसके रिक्त होने का नोटिफिकेशन चुनाव आयोग को भेज दिया है। यहां से इसे केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। इसलिए अब मध्य प्रदेश में 27 सीटों के साथ इस सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा उपचुनाव के लिए 27 सितंबर के बाद कभी भी तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
बता दें कि मध्य प्रदेश के ब्यावरा से विधायक गोवर्धन दांगी का बीते मंगलावार को दिल्ली के मेदांता में निधन हो गया था। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे। एक सप्ताह से ज्यादा उनका इलाज राजधानी भोपाल के चिरायु अस्पताल में चला था। लेकिन तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के मेदांता में भर्ती किया गया था। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। लेकिन अभी तक तीरीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन चुनाव प्रचार में राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई है। एक-एक सीट पर जीत दर्ज करने के लिए राजनेता अपना पूरा दमखम झोक रहे हैं।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
मप्र में महिलाओं के कौमार्य परीक्षण मामले में कमलनाथ ने NCW की अध्यक्ष को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग की
कमलनाथ का शिवराज सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’