April 24, 2024

आईपीएल 2020 का पहला मुक़ाबला आज, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा मैच

आईपीएल का 13 वां सीजन शनिवार से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू हो रहा है। आईपीएल 2020 का पहला मुक़ाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स में होगा। पहला मैच अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी होंगे। 

पहले मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुक़ाबले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। दोनों लीग की सबसे सफल टीमें हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। मुंबई इंडियंस सबसे ज़्यादा चार बार आईपीएल की विजेता बनी है। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीते हैं। दूसरी ओर भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल जीता है। एक्स्पर्ट मुंबई का पलड़ा भारी मान रहे हैं। पिछले सीजन में फाइनल सहित 4 मैचों  में दोनों टीमों का मुक़ाबला हुआ है और ये सभी पांच मैच मुंबई इंडियंस ने हाई जीते हैं।

दूसरी बार भारत के बाहर आईपीएल

कोरोना वायरस की वजह से भारत के बाहर यूएई में हो रहा है। यह दूसरी बार है कि जब पूरा आईपीएल भारत के बाहर आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 2009 में लोकसभा चुनावों के कारण आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था। 2014 में आईपीएल का पहला हाफ यूएई में खेले गया था और इसका कारण भी लोकसभा चुनाव थे। इस बार के आईपीएल के सभी मैच यूएई के तीन शहरों दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा 24 मैच दुबई, 20 मैच अबु धाबी और 12 मैच शारजाह में होंगे।

बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम मैच 

कोरोना के कारण आईपीएल देश के बाहर हाई नहीं हो रहा है बल्कि इस बार का आईपीएल बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा।हालांकि टीवी पर इसे करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों द्वारा देखा जाएगा। 

कहां देख सकते हैं IPL 2020?

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार एप पर देख पाएंगे। रिलायंस जियो भी आईपीएल 2020 की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।

About Author