
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उपचुनाव को लेकर बताया कि उम्मीदवारों की दूसरी सूची एक दो दिन में ही जारी हो जाएगी। अभी समीकरणों को ध्यान में रखकर दावेदारों के नामों पर विचार किया जा रहा है। दो दिन दिल्ली में रहने के दौरान कमलनाथ ने उम्मीदवारों के नामों पर राज्य कांग्रेस प्रभारी मुकूल वासनिक से भी चर्चा की है।
कमलनाथ ने बताया कि कुछ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान आज या कल हो सकता है। उन्होंने कहा कि सीट पर जातीय समीकरण को देख रहे हैं। कार्यकर्ता और जनता की क्या राय है यह भी उम्मीदवार चयन में देखा जा रहा है।
वहीं, भाजपा पर हमला करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के नेता चुनाव से भागना चाहते है, इसलिए कल उपचुनाव का ऐलान भी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं भाजपा जनता के बीच में आकर हिसाब दे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को झूठा करार देते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह सिर्फ घोषणाएं करने में लगे हैं। पृरानी घोषणों का पता नहीं नई कर रहे हैं। कटाक्ष करते हुए
उन्होंने कहा कि जितना केंद्र सरकार का बजट नहीं है, उससे ज्यादा की घोषणाएं मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को 15 साल बाद जनता ने घर बैठाया था, इन लोगों ने सौदा करके फिर से कुर्सी संभाल ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दोहराया कि कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जल्द आएगी। कहीं कोई विवाद भी नहीं है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव की घोषणा होने से पहले कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
मप्र में महिलाओं के कौमार्य परीक्षण मामले में कमलनाथ ने NCW की अध्यक्ष को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग की
कमलनाथ का शिवराज सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’