
- संस्कृति एवं पर्यावरण मंत्री उषा ठाकुर ने कहा था उपचुनाव में देशभक्त और देशद्रोहियों के बीच की जंग।
- कांग्रेस ने किया पलटवार कहा – प्रमाण पत्र न दें।
मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यावरण मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि इस बार का उपचुनाव वैचारिक युद्ध की लड़ाई है और इस बार की राजनीतिक जंग देशभक्त और देशद्रोहियों के बीच की जंग है। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा की मंत्री के पास कुछ काम नहीं है इसलिए प्रमाण पत्र बांट रही हैं।
सलूजा ने कहा है कि आज वो कांग्रेस को देशद्रोही बता रही है इसके पूर्व वो आदिवासियों के हितों के लिए काम करने वाले संगठन जयस को भी देशद्रोही संगठन बता चुकी है और बाद में विरोध होने पर पलट चुकी है व माफी मांग चुकी है। इसके पूर्व भी वो नवरात्रि में गरबे को लेकर, बकरीद पर क़ुर्बानी को लेकर, मैगी खिलाने वाली माँ को आलसी बताने जैसे विवादास्पद बयान देती रहती है।
सलूजा ने कहा कि मंत्री उषा ठाकुर का दिया गया बयान बेहद आपत्तिजनक है। इसके लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि जिस भाजपा को वह देशभक्त बता रही है, आजादी की लड़ाई में उसके कौन- कौन से नेता ने भाग लिया? आजादी के संघर्ष में उनकी पार्टी का क्या योगदान था? आरएसएस कार्यालय पर 52 वर्ष तक तिरंगा झंडा क्यों नहीं फहराया गया? किस कार्य से उषा ठाकुर अपनी पार्टी को देशभक्त बता रही है? इतिहास गवाह है कि कांग्रेस के कई नेताओं ने आजादी की लड़ाई में भाग लिया, अपनी कुर्बानियां दी है।कांग्रेस देश भक्त पार्टी है। कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है, यह किसी से छुपा नहीं है और हमें भाजपा के प्रमाण पत्र की आवश्यकता भी नहीं है।
More Stories
सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस की फतह
प्रदेशभर के 92 हजार से ज्यादा वकीलों ने की हड़ताल, 3 महीने में 25 केस निपटाने के आदेश के खिलाफ लामबंद
नईदुनिया को आगे ले जाने वाले अभय छजलानी ने छोड़ी दुनिया, कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि