
- एमपी की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के बिगड़े बोल, उपचुनाव वैचारिक युद्ध की लड़ाई।
- राष्ट्रवाद से प्यार करने वाले लोग बीजेपी के साथ, जिन्हें राष्ट्रवाद से प्रेम नहीं है, वे कांग्रेस के साथ।
अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली संस्कृति एवं पर्यावरण मंत्री उषा ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची आने के बाद फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार का उपचुनाव वैचारिक युद्ध की लड़ाई है। इस बार की राजनीतिक जंग देशभक्त और देशद्रोहियों के बीच की जंग है। राष्ट्रवाद से प्यार करने वाले लोग बीजेपी के साथ है और जिन्हें राष्ट्रवाद से प्रेम नहीं है, वे कांग्रेस के साथ है।
मंत्री ठाकुर ने कुछ दिनों पहले आदिवासी कल्याण के लिए काम कर रहे संगठन जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) को देशद्रोही बता दिया था। इस पर विवाद बढ़ने के बाद मंत्री उषा ठाकुर ने जयस से माफी मांगी थी।
चुनाव आयोग में शिकायत, मंत्री को हटाने की मांग
प्रदेश की केबिनेट मंत्री द्वारा उपचुनावों में कांग्रेस को वोट देने वालों को देशद्रोही कहने की शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस में चुनाव आयोग के मामलों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने मंत्री ऊषा ठाकुर के इस बयान को गैर जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक बताते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
मप्र में महिलाओं के कौमार्य परीक्षण मामले में कमलनाथ ने NCW की अध्यक्ष को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग की
कमलनाथ का शिवराज सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’