
आईपीएल के 13वें सीजन के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हरा दिया। टॉस हारकर मुंबई ने 192 रन का टारगेट दिया था। जवाब में पंजाब 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था। वहीं, रोहित शर्मा आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने।
पंजाब की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। वहीं, मुंबई के राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और जेम्स पैटिंसन को 2-2 विकेट मिले। क्रुणाल पंड्या और ट्रेंट बोल्ट ने 1-1 विकेट लिए।
मयंक, राहुल का बल्ला नहीं चला
पंजाब के लिए ओपनर लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल कमाल नहीं दिखा सके। मयंक ने 25 रन बनाए। उन्हें जसप्रीम बुमराह ने बोल्ड किया। इसके बाद करुण नायर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद राहुल भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 17 रन बनाकर राहुल चाहर की बॉल पर बोल्ड हुए।
5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके
पंजाब के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कृष्णप्पा गौतम ने 22 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं ग्लेन मैक्सवेल 11 रन ही बना सके। इसके लिए उन्होंने 18 बॉल खेलीं। उन्हें राहुल चाहर ने आउट किया। इसके अलावा जिमी नीशम और सरफराज खान ने 7-7 रन बनाए। करुण नायर अपना खाता भी नहीं खोल सके। अंत में मोहम्मद शमी 2 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
मुंबई ने 4 विकेट पर 191 रन बनाए
इससे पहले मुंबई ने 4 विकेट पर 191 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। रोहित के अलावा कीरोन पोलार्ड ने 20 बॉल पर नाबाद 47 और हार्दिक पंड्या ने 11 बॉल पर नाबाद 30 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 23 बॉल पर 67 रन की पार्टनरशिप भी हुई। पोलार्ड को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। पंजाब की ओर से शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी और कृष्णप्पा गौतम को 1-1 विकेट मिला।
More Stories
आज फिर मैदान में दिखेगा धोनी का रंग; अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी सीएसके
टोक्यो पैरालिंपिक में सिंहराज अधाना ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम
Tokyo में फिर लहराया तिरंगा, गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट बनी अवनि