
- आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई
- गोली चलाते हुए लाठी और डंडे तक बरसाए गए
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दो ठाकुर भाइयों ने सब इंस्पेक्टर राजकुमार यादव पर फरसे से हमला कर दिया। जान से मारने की नियत से फायर किए और साथ ही पुलिस कर्मचारियों पर पथराव किया। जगदीश ठाकुर के खिलाफ कोर्ट ने कई वारंट जारी किए हैं। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने गई थी।
घटना मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित महाराजपुर थाना क्षेत्र के गुदारा गांव की है। पुलिस के अनुसार, एसआई राजकुमार यादव अपनी टीम के साथ महाराजपुर थाना क्षेत्र के गुदारा गांव एक आरोपी को पकड़ने गए थे। आरोपी के खिलाफ कई स्थायी वारंट जारी थे। वारंटी जगदीश ठाकुर ने भाई वीरेंद्र ठाकुर और अपने दो अन्य साथियों के साथ फायरिंग की। लाठी, डंडों, फरसा से हमला कर दिया। जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घायल एसआई राजकुमार यादव को जिला अस्पताल रैफर किया गया। उनका इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
सामूहिक विवाह में 200 से अधिक बेटियों का प्रेगनेंसी टेस्ट किसके आदेश पर किया गया – कमलनाथ
शिवराज का कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं, उन्हें खुद ही यह बात स्वीकार करनी पड़ रही है – कमलनाथ