
कृषि कानूनों का विरोध कर रही कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली मंगलवार को हरियाणा बॉर्डर पर पहुंची। राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा जाने की मांग की। 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जाने की परमिशन नहीं थी, ऐसे में पुलिस ने रैली को रोक दिया। यहां धक्का-मुक्की भी हुई और राहुल धरने पर बैठ गए। कुछ देर बातचीत के बाद राहुल को 100 कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा में एंट्री दे दी गई।
पुलिस ने कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। कुरुक्षेत्र और करनाल में 6-6 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं।
कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली के अपडेट्स…
- ट्रैक्टर रैली पटियाला से हरियाणा बॉर्डर पहुंची है।
- कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पटियाला से ही रैली के साथ हैं।
- पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा भी रैली में शामिल हैं।
यात्रा की इजाजत ली, रैली की नहीं
पुलिस इस ट्रैक्टर रैली की वीडियोग्राफी करेगी। कुमारी शैलजा ने करनाल और कुरुक्षेत्र के डीएम से यात्रा की इजाजत ली है, रैली की नहीं। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राहुल गांधी को हरियाणा आने से रोका नहीं जाएगा।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
मप्र में महिलाओं के कौमार्य परीक्षण मामले में कमलनाथ ने NCW की अध्यक्ष को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग की
कमलनाथ का शिवराज सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’