
किशोरियों से दुष्कर्म मामले का आरोपित प्यारे मियां जेल में है, उसके खिलाफ केस अब फास्ट ट्रैक अदालत में चलेगा। इससे पीड़ित किशोरियों को शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद है। प्यारे के खिलाफ शाहपुरा, कोहेफिजा थाने के अलावा इंदौर में भी दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं। शाहपुरा मामले में पुलिस ने कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया है। एसपी (साउथ जोन) एस साईं कृष्ण थोटा ने बताया कि पुलिस का प्रयास है कि नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले में आरोपित को जल्द से जल्द सजा मिले। इस वजह से आरोपित प्यारे मियां के केस को फास्ट ट्रैक अदालत में शामिल किया है।
12 जुलाई को दर्ज हुआ था पहला केस
एएसपी राजेशसिंह भदौरिया ने बताया कि प्यारे मियां के खिलाफ 12 जुलाई को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। आरोपित को पुलिस श्रीनगर से गिरफ्तार कर 17 जुलाई को भोपाल लाई थी। पूछताछ में पता चला कि प्यारे मियां ने कोहेफिजा क्षेत्र में भी एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।
आपराधिक मामले में आरोपित स्वीटी, अनस, राबिया, गुलफाम भी प्यारे मियां का सहयोग करते थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अतिरिक्त इंदौर में भी प्यारे मियां के खिलाफ दुष्कर्म के तीन केस दर्ज किए गए हैं। शाहपुरा थाने में दर्ज केस की विवेचना पूरी कर कोर्ट में आठ सितंबर को चालान भी पेश किया जा चुका है।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
सामूहिक विवाह में 200 से अधिक बेटियों का प्रेगनेंसी टेस्ट किसके आदेश पर किया गया – कमलनाथ
शिवराज का कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं, उन्हें खुद ही यह बात स्वीकार करनी पड़ रही है – कमलनाथ