कांग्रेस नेता उमंग सिंघार कोविड 19 की चपेट में आ गए हैं। अपने कोरोना संक्रमित होने का पुष्टि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से की है। पूर्व वनमंत्री उमंग सिंघार ने एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें वे अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे हैं, उनके चेहरे पर सूजन दिखाई दे रही है।
वीडियो में उन्होंने बताया है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका कहना है कि इस मुश्किल वक्त में आपका साथ और स्नेह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे जल्द ही ठीक होकर जनता के बीच उपस्थित होंगे। उन्होंने लोगों से अपना और अपने परिवार का ख्याल रखने की अपील की है। उमंग सिंघार को इलाज के लिए इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इस वीडियो में वे बदनावर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल को जितवाने की अपील करते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के 13 से ज्यादा मंत्री और करीब 35 से ज्यादा विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत मंत्री गोपाल भार्गव, अरविंद सिंह भदौरिया, प्रभुराम चौधरी, विश्वास सारंग, तुलसी सिलावट, मोहन यादव, रामखेलावन पटेल, विजय शाह, मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, हरदीप सिंह डंग कोरना का इलाज कराने से ठीक होकर अब चुनावी मैदान में हैं।
वहीं बीजेपी विधायकों में दिव्यराज सिंह, नीना वर्मा, राकेश गिरी, ठाकुरदास नागवंशी, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, केपी त्रिपाठी और ओमप्रकाश सखलेचा कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायकों में कुणाल चौधरी, ग्वालियर दक्षिण के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, तरुण भनोत, सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, कोतमा विधायक सुनील सराफ और दमोह विधायक राहुल सिंह लोधी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं पिछले महीने ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना के चलते निधन हो गया था।
मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख 46 हजार 820 से ज्यादा हो गया है। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,642 है।
More Stories
Aaj bhi sadme me harda blast ke pidit
Yuva Congress ne CM ka putla Dahan kiya
Harda hadse par digvijaye ka CM ko patr