मध्य प्रदेश में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला लगातार जारी है। सागर के कुमेरिया गांव में एक किसान का कंकाल पेड़ से लटका मिला है। किसान ने दस दिन पहले कर्ज़ से परेशान आ कर घर छोड़ दिया था। लापता होने के दस दिन बाद उसका कंकाल किसी जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान कर्ज़ से परेशान था।
मृतक के भाई ने पुलिस को बताया है कि मृतक किसान की फसल दो साल से लगातार बर्बाद हो जा रही थी। जिस वजह से किसान काफी परेशान था। उसके ऊपर कर्ज़ भी काफी बढ़ चुका था। वो अवसाद से ग्रसित था। मृतक के भाई ने बताया कि दस दिन पहले वो अचानक घर छोड़ कर चला गया था। इसके बाद परिवार वालों ने किसान की खोजबीन शुरू की। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई। लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल रहा था।
किसान के लापता होने के दस दिन बाद गांव के ही लोगों को जंगल के एक पेड़ पर उसका कंकाल लटका मिला। इसके बाद आनन फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला ही लग रहा है। कंकाल को देखकर लगता है जैसे मौत कई दिन पहले हुई हो। फिलहाल किसान का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।
More Stories
EVM के विरोध में दिल्ली में दिग्विजय हिरासत में
Narmadapuram me vikshipt nabalik ke rape se akrosh
Atithi shikshako ne khola morcha