
कांग्रेस के दो बड़े नेता बालेंदु शुक्ल और भगवान सिंह यादव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। कांग्रेस की रैली में शामिल होने जा रहे दोनों नेता एक ही गाड़ी में सवार थे। जिस गाड़ी में वे सवार थे,वो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान सिंह यादव और बालेंदु शुक्ल कमल नाथ की रैली में शामिल होने जा रहे थे। दोनों नेताओं का एक्सीडेंट ग्वालियर के डबरा रोड पर हुआ। दोनों नेताओं को चोटें आई हैं। चोट आने से भगवान सिंह यादव का कपड़ा लहू – लुहान हो गया है।
कमल नाथ आज डबरा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के समर्थन में रैली करने जा रहे हैं। राजे का मुकाबले उनकी रिश्तेदार और कांग्रेस की बागी नेता इमरती देवी से होना है।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
मप्र में महिलाओं के कौमार्य परीक्षण मामले में कमलनाथ ने NCW की अध्यक्ष को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग की
कमलनाथ का शिवराज सरकार के खिलाफ ‘आरोप पत्र’