मध्य प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। 11 बजे तक 26.59% वोटिंग हो चुकी थी। वोटिंग का समय शाम 6 बजे तक है। सबसे ज्यादा मतदान सुवासरा सीट पर 35 प्रतिशत हुआ है। भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में वोट डाला। मध्य सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज। बीती रात वह बाजना में मतदाताओं की बैठक कर रहे थे। शिकायत के बाद उनपर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर EVM से वोटिंग करवाने पर सवाल उठाए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार तोमर ने बताया कि उपचुनाव में 3 नवंबर को कुल 9 हजार 361 केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। 10 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र/जिला मुख्यालय पर काउंटिंग होगी। कुल 355 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए 13 हजार 115 बैलट यूनिट, 13 हजार 115 कंट्रोल यूनिट और 14 हजार 50 वीवीपैट हैं।
अपडेट्स
- सांवेर की तलावली चांदा बूथ पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेसियों का आरोप है कि बीजेपी के कार्यकर्ता मतदाताओं पर उनके पक्ष में वोट करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
- डबरा में एक पोलिंग केंद्र पर करीब पौन घंटे तक मशीन खराब रही। इसके चलते देर से वोटिंग शुरू हुई।
- मुरैना के सुमावली सीट के जतावर पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई। मतदान रोका गया। एक युवक को गोली लगी।
- केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को उपचुनावों में कांग्रेस की हार की भूमिका बनाना शुरू कर दिया है।
पिछले दो चुनाव में 23 मंत्री हार चुके
पिछले दो विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड देखें तो शिवराज सरकार के 23 मंत्रियों को जनता ने घर बैठा दिया था। वर्ष 2013 में 10 और 2018 में 13 मंत्री विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाए। इस बार 3 नवंबर 2020 को होने वाले चुनाव में 14 मंत्रियों की साख दांव पर लगी है। इसमें से 11 पर तो भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा भी दांव पर है, क्योंकि यह उनके कहने पर ही पार्टी बदलकर भाजपा में आए हैं।
More Stories
Aaj bhi sadme me harda blast ke pidit
Yuva Congress ne CM ka putla Dahan kiya
Harda hadse par digvijaye ka CM ko patr