April 16, 2024

पेट्रोल और डीजल के दामों में 29 दिनों बाद फिर बढ़ोत्तरी

पेट्रोल और डीजल के दामों में 29 दिनों बाद फिर बढ़ोत्तरी हुई है। तेल के बढ़े दामों की वजह से कीमतें आसमान छूने लगी हैं। देश में पेट्रोल के दाम में 21 से 24 पैसे और डीजल के दाम में 26 से 29 पैसे तक बढ़ोत्तरी की गई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 7 जनवरी 2021 को पेट्रोल 91.82 रुपए और डीजल 82.05 रुपए में बिक रहा है। जबकि इंदौर में पेट्रोल 92.32 रुपए और डीजल 82.53 रुपए, ग्वालियर 92.00 रुपए और डीजल 82.22 रुपए, जबलपुर में 92.06 और डीजल के दाम 82.30 रुपए है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मंहगा पेट्रोल जबलपुर में बिक रहा है।

जबकि देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 74.38 रुपये और पेट्रोल 84.20 रुपये में बिक रहे हैं। इंडियन ऑयल के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 84.20 रुपये, मुंबई में 90.83 रुपये, चेन्नई में 86.96 रुपये और कोलकाता में 85.68 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इससे पहले 4 oct 2018 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा 84 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 75.45 रूपये प्रति लीटर पहुंच गई थी। लेकिन तब सरकार ने उपभोक्ताओं का विश्वास जीतने की कोशिस में एक्साइज ड्यूटी 1.50 रूपये घटाकर कुछ राहत दी थी। राज्य सरकारों ने भी अपनी अपनी तरफ से राहत देने की कोशिश की थी। लेकिन इस बार सरकार की तरफ से ऐसा कोई संकेत नजर नहीं आ रहा है। 

दरअसल, विदेशी मुद्रा दरों के साथ इंटनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर रोजाना पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव होता है। तेल विपणन कंपनियां दामों की समीक्षा करती हैं, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज तय होती हैं। भारत की प्रमुख तेल कंपनियां भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल-डीजल की दामों में रोज संशोधन कर लिस्ट सुबह जारी करती हैं।

अगर केंद्र सरकार द्वारा ली जाने वाली एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों द्वारा लिया जाने वाला वेल्यू एडड टैक्स याने वैट हटा दिया जाए तो डीजल और पेट्रोल की कीमत करीब 27 रुपये लीटर होती। लेकिन राजस्व का मुख्य स्रोत कहकर केंद्र और राज्य सरकारें इन पर से टैक्स नहीं हटाती हैं। आशंका है कि इस कीमत बढ़ोत्तरी का असर महंगाई पर पड़ सकता है।

About Author