भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 40 साल के हो गए हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ IPL करियर में कई ऐसे भी रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ पाना किसी के लिए आसान नहीं होगा। धोनी IPL में 150 करोड़ रुपए कमाने वाले अकेले प्लेयर हैं।
धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड (तब बिहार) के रांची में हुआ था। वे IPL में सबसे ज्यादा 9 बार फाइनल खेलने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 बार विजेता भी बनाया।
भारतीय टीम ने यूं तो साल 1983 में ही विश्व कप का खिताब कपिल देव की कप्तानी में जीत लिया था। कपिल देव की गिनती महान कप्तानों में की जाती है, लेकिन जैसे ही भारतीय क्रिकेट में धौनी युग आया तो कपिल देव की कप्तानी फीकी पड़ गई, क्योंकि एमएस धौनी ने अपनी कप्तानी में देश को एक के बाद कई खिताब दिलाए और देश को विश्व विजेता भी बना दिया।
साल 2007 के टी20 विश्व कप की बात हो, या साल 2011 के वनडे विश्व कप की या फिर साल 2013 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी की बात हो। धौनी ने देश को तीन बड़े आइसीसी खिताब दिलाए, जिसकी जरूरत न सिर्फ भारतीय क्रिकेट को थी, बल्कि दुनिया में क्रिकेट के खेल में अपनी धाक जमाने के लिए जरूरी था। एमएस धौनी ही वो कप्तान थे, जो कप्तानी करते समय ये भूल जाते थे कि वे टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं।
एमएस धौनी की यही दरियादिली और महान कप्तानी उनको अलग बनाती है, क्योंकि धौनी ने एक या दो नहीं, बल्कि कई क्रिकेटरों की किस्मत को बदलने का कमाल किया है। खुद रोहित शर्मा इसके गवाह हैं, क्योंकि उनको फर्श से अर्श तक पहुंचाने में एमएस धौनी का ही हाथ है। धौनी साल 2013 में न रोहित को ओपनिंग के लिए प्रमोट करते और न ही आज विश्व कप तीन दोहरे शतक वनडे क्रिकेट में लगाने वाला क्रिकेटर मिलता।
More Stories
EVM के विरोध में दिल्ली में दिग्विजय हिरासत में
Narmadapuram me vikshipt nabalik ke rape se akrosh
Atithi shikshako ne khola morcha