April 24, 2024

निचले स्तरों से ऊपर आए शेयर सूचकांक; 52,200 के करीब सेंसेक्स, निफ्टी 15,650 से नीचे

शेयर बाजार में बिकवाली का जोर घट रहा है। सेंसेक्स 52,200 के करीब और निफ्टी 15,650 से नीचे है। छोटे और मझोले शेयरों के इंडेक्स में लगभग डेढ़ पर्सेंट की कमजोरी है। निफ्टी FMCG को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट है। निफ्टी के रियल्टी, मीडिया और मेटल इंडेक्स में लगभग ढाई पर्सेंट की गिरावट है। बाकी सेक्टर इंडेक्स में दो पर्सेंट तक का नुकसान है।

सेंसेक्स निचले स्तर से लगभग 150 पॉइंट जबकि निफ्टी लगभग 50 पॉइंट ऊपर है। इनको अल्ट्राटेक सीमेंट, HUL, एशियन पेंट, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, श्री सीमेंट, बजाज ऑटो में खरीदारी का सपोर्ट मिल रहा है। हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, HCL टेक, ICICI बैंक, HDFC बैंक, NTPC, ONGC, M&M में गिरावट से दबाव बन रहा है।

कोविड के डेल्टा वैरिएंट के चलते नए लॉकडाउन लगने की आशंका दुनिया भर के बाजारों पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को भी वैश्विक बाजारों में हुई भारी बिकवाली के बीच घरेलू शेयर की भी कमजोर शुरुआत रही। बीएसई सेंसेक्स 120 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,432 पर खुला। एनएसई निफ्टी ने भी 50 पॉइंट की कमजोर शुरुआत दी। एनएसई का 50 शेयरों वाला यह इंडेक्स 15,703 पर खुला।

सेंसेक्स में आज 452 अंक जबकि निफ्टी में 150 अंक का उतार-चढ़ाव हुआ है। 52,432.88 पर खुला सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में ऊपर 52,465.03 तक गया था। लेकिन बाद में बिकवाली के जोर पकड़ने से 52,013.51 तक गिर गया था। निफ्टी में भी कुछ ऐसा ही हुआ जो 15,703.95 पर खुलने के बाद ऊपर 15,728.45 तक गया। उसके बाद शुरू हुई गिरावट में यह 15,578.55 तक चला गया।

About Author