March 28, 2024

तीसरी लहर की आशंका के बीच राहत भरी खबर, जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय क्या कहा?

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में सोमवार को 29,689 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 42,363 लोग ठीक हुए और 415 मरीजों की मौत भी हुई। नए संक्रमितों की बात करें, तो यह आंकड़ा पिछले 132 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 16 मार्च को 28,869 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

हालांकि, covid19india.org के मुताबिक, बीते दिन देश में 30,811 संक्रमित मिले। इस दौरान 42,497 संक्रमित ठीक हुए और 418 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में 12,115 की कमी आई। 3 दिन बाद देश में नए केसेज से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले 23, 24 और 25 जुलाई को ठीक होने वालों के मुकाबले नए केस ज्यादा आए थे।

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

About Author